बच्चे को दूध पिलाने के बाद क्या करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 11th Nov 2022 : 09:30

नवजात बच्चे के माता-पिता को बच्चे की हर चीज का खास ध्यान रखना पड़ता और ये क्रम लगातार कई महीनों तक चलता है. जैसे उसका खाना, पीना और सोना हर एक छोटी चीज का ख्याल माता-पिता को रखना पड़ता है. नवजात बच्चे के लिए मां का दूध सबसे ज्यादा लाभदायक होता है लेकिन फिर भी मां को इस बात का भी ध्यान रखना पड़ता है कि बच्चे को कितनी भूख लग रही है. वो कितनी देर तक दूध पीता है और बच्चा ठोस कब खाना शुरू करेगा. बच्चे की फीडिंग और उसके खान-पान को लेकर कुछ ऐसे ही टिप्स है, जो हम आपको बताने जा रहे हैं-

उम्र के हिसाब से बढ़ती है बच्चे की खुराक
नवजात बच्चों का पेट काफी छोटा होता है और मां को इस बात का ध्यान रखना होगा कि बच्चे को ज्यादा दूध न पिलाये. नवजात शिशु का पेट एक मार्बल के साइज के बराबर होता है और उसे 1 और आधे चम्मच तक ही दूध पीलाना चाहिए. जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता है वैसे ही उसका पेट बढ़ता है. अगर आप अपने बच्चे को बोतल से दूध पिला रही हैं तो आपको कितना दूध उसे देना है ये नापने में आसानी होगी.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info